पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह किसानों की आय दोगुनी तो नहीं बल्कि महंगाई दोगुनी हुई

Ghughuti Desk
1 Min Read

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को देखते हुए कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं का आना जारी है दिग्विजय सिंह ने आज देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र की नीतियों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम जिस तरह से बढ़े हैं, उसको लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों को सौगात देने की बात कही है, उन्होंने 500 के पार एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ने की घोषणा को बेहतरीब बताया, यही नही घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और युवाओं को रोजगार समेत तमाम दूसरी बातों का भी जिक्र किया। किसानों और युवाओं समेत सभी वर्ग के लिए जो घोषणा कांग्रेस ने की है उसका भी दिग्विजय सिंह ने स्वागत किया।केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 से ही लोगों को ठगने का काम किया है इसमें किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर आवास देने तक की जो बातें कही गई वह सब झूठी निकली।

Share This Article
Leave a Comment