उत्तराखंडपर्यटन

देवप्रयाग में गंगा आरती कर माँ गंगा से सभी के कल्याण की मंगल कामना किया:- अनिल बलूनी

 गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी ने माँ गंगा की उद्गम स्थली देवप्रयाग में गंगा आरती कर माँ गंगा से सभी के कल्याण की मंगल कामना किया।

गंगा आरती के उपरांत अनिल बलूनी ने स्थानीय विधायक विनोद कंडारी और देवप्रयाग नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और गंगा घाट को किस प्रकार विकसित और विकसित किया जाये जिससे वहाँ आने वाले पर्यटक को सुविधा हो।

सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि वो गंगा की उद्गम स्थली इस घाट को काशी और हरिद्वार के जैसे विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लिए वो हर तरह के प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि गंगा घाट का विकास होने से देवप्रयाग में तीर्थाटन और पर्यटन में बढ़ोतरी होगी और यहाँ रोजगार भी बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button