मतगणना को लेकर भाजपा ने बनाए मीडिया वार रूम एवं सभी जिलों मे भी कंट्रोल रूम

Ghughuti Desk
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मतगणना को लेकर तैयारियों में जुट गई है  इसके लिए पार्टी प्रदेश मुख्यालय एवं जिलो में कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार मतगणना को लेकर पार्टी मुख्यालय मे कंट्रोल रूम, मीडिया वार रूम एवं सभी जिलों मे भी कंट्रोल रूम बनाए हैं। साथ ही सभी जिलों मे मतगणना को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं के निराकरण एवं समन्वय बनाने के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए सभी अभिकर्ताओं को जरुरी सुझाव दिए गये हैं।

ज़िलों मे नियुक्त किए गए समन्वयकों की सूची संलग्न है……

उत्तरकाशी  विनोद सुयाल
चमोली विनोद कपर्वाण
रुद्रप्रयाग आदित्य चौहान
टिहरी वीरेंद्र बिष्ट
देहरादून / महानगर अनिल गोयल हरिद्वार खिलेंद्र चौधरी
पौड़ी गढ़वाल राजेंद्र भंडारी पिथौरागढ़ गणेश ठाकुराठी
बागेश्वर केदार जोशी
अल्मोड़ा सुरेश भट्ट
चंपावत दीपक मेहरा
नैनीताल पुष्कर काला
उधम सिंह नगर राजेंद्र बिष्ट

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment