HomeExclusiveउत्तराखंड की जीडीपी बीस महीने में 1.3 गुना बढ़ी,पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्र...

उत्तराखंड की जीडीपी बीस महीने में 1.3 गुना बढ़ी,पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्र में आर्थिक विकास दर में सर्वाधिक बढ़ोतरी

सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आई है। 2023-24 में 15 से 29 वर्ष के बीच 19.9%की गिरावट दर्ज हुई। वहीं प्रति व्यक्ति आय में 26% की बढ़ोत्तरी हुई। 21-22 में 1.84 लाख भी जो बढ़कर 2.60 लाख रुपए हो गई… उत्तराखंड की जीडीपी बीस महीने में 1.3 गुना बढ़ी है। उत्तराखंड का राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2021-22 में 2.74 लाख करोड़ था। 2023-24 में यह बढ़कर 3.46 लाख करोड़ रुपये हो गया। पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्र में आर्थिक विकास दर में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है… उन्होंने कहा कि पांच साल पहले ही उत्तराखंड की जीडीपी दोगुनी हो जाएगी। बताया कि मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा की नीति में संशोधन से गेम चेंजर योजना बनी है।  2018-19 में तीन मेगावाट के प्लांट लगे। जबकि नीति बदलने और इसे एमएसएमई से जोड़ने के बाद 174 मेगावाट के प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read