केदारनाथ मंदिर में अब मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध

Ghughuti Desk
1 Min Read

केदारनाथ मंदिर में अब श्रद्धालु मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे. क्योंकि मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में फोन ले जाने पर बैन लगा दिया है. इतना ही नहीं, मंदिर में न तो फोटो खींच सकेंगे, न ही रील्स बना सकेंगे. इसके साथ ही कपड़े पहनने को लेकर भी मंदिर समिति ने नए नियम बनाएं है।केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. । बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है. दरअसल, हाल ही में एक महिला ब्लॉगर द्वारा मंदिर परिसर में विवादास्पद वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का मामला सामने आया था. इसके बाद मंदिर समिति की ओर से यह कदम उठाया गया है.

Share This Article
Leave a Comment