सेना व अर्द्धसैन्य बलों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास-सीएम धामी

Ghughuti Desk
1 Min Read

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी के महानिदेशक  संजय गुंज्याल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में आईटीबीपी के कार्यकलापों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य व वीर भूमि है। राज्य में सेना व अर्द्धसैन्य बलों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने राज्य में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में उनके गांव एवं शहर की सड़कों, स्कूल भवन आदि शहीदों के नाम पर रखे जाने पर भी सहमति जताई।

मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment