दिल्ली दौरे पर सीएम पुष्कर धामी, सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर मुलाकात करने पहुंचे सीएम धामी

Ghughuti Desk
1 Min Read

मुख्यमंत्री पद के दायित्व ग्रहण करने के बाद  पुष्कर सिंह धामी अपनी पहली बार राजधानी दिल्ली की यात्रा पर हैं। आज सायं उन्होंने राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख  अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की।

सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री  का स्वागत किया और उनके भावी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी के बीच उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर दो घंटे से अधिक चर्चा हुई।

अनिल  बलूनी ने मुख्यमंत्री  से आग्रह किया कि लंबे समय से प्रतिक्षित सिंगटाली पुल जो कि टिहरी और पौड़ी जनपद को जोड़ता है का कार्य प्रारंभ कराया जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस पुल की मांग के लिए आंदोलित है। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस जनहित के विषय पर कार्रवाई करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment