बनबसा में कैसे वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने गुलदार को बमुश्किल से पकड़ा

Ghughuti Desk
1 Min Read

चंपावत के बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम गुदमी में शिकार करने आया गुलदार ठंडे नाले में बने खेत की बाड़ में फंसा। ग्रामीणों द्वारा गुलदार के फंसे होने की सूचना वन विभाग को देने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को नाले से बाहर करने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। वही वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने गुलदार को बमुश्किल ट्रेंकुलाइजर गन से नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बेहोश गुलदार को नाले से बाहर निकालकर पिंजरे में डाला गया।

Share This Article
Leave a Comment