क्यों सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत पहले लालकुआं से बाहर निकले

Ghughuti Desk
1 Min Read

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मतदान के बाद इन दिनों कांग्रेस और भाजपा में पलटवार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां एक बयान दिया था कि अगर मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो फिर उनके पास घर बैठने का ही ऑप्शन होगा। इस बयान को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि वह पहले ही कई बार कह चुके हैं कि हरीश रावत की उम्र हो चुकी है उन्हें अब राजनीति से संयास ले लेना चाहिए। सुबोध उनियाल का कहना है कि हरीश रावत पहले लाल कुआं से तो बाहर निकले क्योंकि वहां उनके जीत सुनिश्चित नहीं लग रही है उसके बाद में आगे कोई बयान देना चाहिए

Share This Article
Leave a Comment