राज्य स्थापना दिवस से पहले यूसीसी लागू करेगी धामी सरकार, केदारनाथ विवाद पर भी बोले

Ghughuti Desk
1 Min Read

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कठुआ के शहीदों के साथ ही केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर से पहले राज्य में समान नागरिक सहिंता कानून लागू कर दिया जाएगा।वहीं दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग में से एक है। उसका महात्म्य कोई कम नहीं कर सकता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दूसरे स्थान पर केदारनाथ धाम नहीं हो सकता ।

यूसीसी लागू किए जाने को लेकर धामी सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। राज्य स्थापना दिवस से पहले उत्तराखंड में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment