चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप सरकार काम कर रही

Ghughuti Desk
1 Min Read

पत्रकार अधिवेशन में मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप सरकार काम कर रही है,  प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊधमसिंह नगर में एम्स की सुविधा भी मिल सकेगी जिसका  शिलान्यास प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  पिछले 2 सालों से चारधाम यात्रा बाधित थी लिहाज़ा इस साल यह यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा बनेगी, इस बार हमारी कल्पना से भी अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन सरकार के स्तर पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment